Rewa Today Desk : रीवा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों तथा मऊगंज जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन कुल 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र रीवा में एक, विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में दो, विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में दो तथा विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र मनगवां, विधानसभा क्षेत्र गुढ़, विधानसभा क्षेत्र त्योंथर तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में अब तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। अब तक कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की गई। 22 अक्टूबर को रविवार के अवकाश के बाद 23 अक्टूबर को नामांकन के दूसरे दिन पाँच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र रीवा से राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर से दिव्यराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में तथा विष्णुदेव पाण्डेय ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अभय मिश्रा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कृष्णपति त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में सुखेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय मऊगंज में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र 24 अक्टूबर को दशहरा का अवकाश होने के कारण दाखिल नहीं होंगे।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम समय सीमा 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक है।
On the second day of nomination, 6 nomination papers were filed in Rewa and one in Mauganj.
A total of 6 nomination papers were filed on the second day of filing of nomination papers in 6 assembly constituencies of Rewa district and two assembly constituencies of Mauganj district. One candidate filed nomination papers in Rewa assembly constituency, two in Semaria assembly constituency, two in Sirmaur assembly constituency and one candidate in Mauganj assembly constituency. Till now not a single candidate has filed nomination papers in Mangawan Assembly Constituency, Gudh Assembly Constituency, Tyonthar Assembly Constituency and Devtalab Assembly Constituency. A total of 7 nomination papers have been filed so far.
In this regard, Deputy District Election Officer Shreyas Gokhale said that the election notification was issued on October 21. Five nomination papers were filed on 23 October, the second day of nominations after the Sunday holiday on 22 October. Rajendra Shukla filed nomination papers as Bharatiya Janata Party candidate from Rewa assembly constituency. From Sirmaur assembly constituency, Divyaraj Singh filed nomination papers as Bharatiya Janata Party candidate and Vishnudev Pandey filed nomination papers as Bahujan Samaj Party candidate.
Abhay Mishra as Indian National Congress candidate and Krishnapati Tripathi as Bharatiya Janata Party candidate filed nomination papers from Semaria assembly constituency. Sukhendra Singh filed nomination papers in the Collectorate office Mauganj as a candidate of Indian National Congress in Mauganj assembly constituency. Nomination papers will not be filed on October 24 due to Dussehra holiday. The last date for filing nomination papers is 3 pm on October 30.
Leave a comment