Tuesday , 8 September 2026
    Rewa

    Rewa News: बीजेपी विधायक के अजीब फरमान से जिले वासी परेशान,शोशल मीडिया में MLA बटोर रहे सुर्खियां VIDEO

    Rewa News District residents are upset with the strange order of BJP MLA, MLA is making headlines on social media VIDEO

    Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार वो अपने अनोखे आदेश की वजह से सुर्खियों में हैं। विधायक ने शिकायत लेकर आए युवक को ऐसी सजा दी कि उसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा,अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस युवक ने ऐसा क्या किया जिससे गांव वालों की परेशानी बढ़ गई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर एक युवक विधायक के पास पहुंचा और उसने ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की मामले की शिकायत करते हुए वो गुटखा-तंबाकू चबा रहा था, वो विधायक के सामने ही जोर-जोर से गुटखा खा रहा था।

    युवक को गुटखा खाते देख विधायक प्रदीप पटेल भड़क गए और उन्होंने युवक को ट्रांसफार्मर लगाने की जगह गुटखा छोड़ने का आदेश दे दिया,बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के जनता दरबार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि मैं सबके लिए काम करता हूं, लेकिन नशा, शराब, गांजा, कोरेक्स खाने वालों की बात नहीं सुनता… बिजली का ट्रांसफार्मर तभी लगेगा जब यह युवक गुटखा खाना बंद कर देगा, गांवइतना ही नहीं।

    गुस्साए विधायक पटेल ने युवक की मां को बुलाकर पूछा, तुम्हारा बेटा कब से गुटखा खा रहा है? मना क्यों नहीं करती?… विधायक की बात सुनकर मां ने जवाब दिया, आप बड़े हैं साहब, खुद को समझाओ… आप खुद गुटखा खाने से मना करते हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...