Thursday , 2 April 2026
    food-festival-organisation-from-12-to-14-june-food-grains
    Rewa

    Rewa News : अन्न उत्सव का आयोजन 12 से 14 जून तक मिलेगा खाद्यान्न

     अन्न उत्सव का आयोजन 12 से 14 जून तक मिलेगा खाद्यान्न

    प्रदेश में अन्न उत्सव का आयोजन 12 से 14 जून तक किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अन्न उत्सव के दौरान शा. उचित मूल्य दुकानो से कम से कम 25 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण किये जाने के निर्देश दिये हैं। 

    जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम 9 जून के पूर्व सभी शा. उचित मूल्य दुकानो में जून माह के आवंटन अनुसार शत-प्रतिशत भण्डारण सुनिश्चित करेंगे। अन्न उत्सव के दौरान हितग्राहियों को राशन वितरण सुनिश्चित कराने हेतु दुकानो का पंचायत ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्थानीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त नोडल अधिकारियो की 12 से 14 जून  तक दुकान में उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रत्येक दो घंटे में दुकानवार समीक्षा कर अन्न उत्सव के दौरान अधीनस्थ समस्त शा. उचित मूल्य दुकानो का खुलना एवं कम से कम 25 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण किया जाना सुनिश्चित करायेंगे।

    उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अनुविभाग स्तर पर अन्न उत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अधीनस्थ शा. उचित मूल्य दुकानो में भण्डारण एवं वितरण की सतत समीक्षा कर निर्धारित वितरण सुनिश्चित करायेंगे तथा लक्ष्य से कम वितरण करने वाले शा. उचित मूल्य दुकानो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। अन्न उत्सव के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियो, सतर्कता समिति सदस्यो एवं अत्योदय समिति सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...