Wednesday , 1 April 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा में बदमाशों ने ढाई लाख की चोरी को दिया अंजाम,CCTV का DVR भी के गए साथ

    Rewa News In Rewa, miscreants carried out a theft of Rs. 2.5 lakhs, took away the DVR of CCTV as well

    Rewa News: रीवा जिले में चोरी का मामला सामने आया है, दुकान में सेंध लगाने वाले चोर CCTV का डीवीआर भी चुरा ले गए। दुकानदार ने बताया कि मैं वाई-फाई कैमरे की मदद से दुकान पर नजर रखता था। इसलिए पुलिस अब आसपास की दुकानों और चौराहों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।यह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार आधी रात रस्सी के सहारे छत के रास्ते सन कार डेकोरेटर एंड एसेसरीज की दुकान में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौका मुआयना कर जरूरी सबूत जुटाए।

    Rewa News: रीवा जिले अवैध खनन मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन,2 JCB मशीन और 3 डंफर जब्त

    सुबह पता चला कि कैमरा बंद है

    दुकान के संचालक ने बताया कि मेरी आदत है कि मैं दुकान का लाइव सीसीटीवी फुटेज मोबाइल पर चेक करता रहता हूं। सुरक्षा के लिए चेक करना जरूरी है। सुबह 4 बजे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो कैमरा बंद था, जिसके बाद मुझे शक हुआ। एक कर्मचारी को दुकान पर भेजा गया, जहां उसने पाया कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

    आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

    पुलिस ने जांच शुरू की,अभी तक अज्ञात चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू का कहना है कि दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    रात 1 से 4 बजे के बीच हुई चोरी

    दुकान मालिक नवेद सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 1 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर दुकान के पीछे से रस्सी के सहारे छत पर पहुंचे और छत में लगे दरवाजे को तोड़कर दुकान के अंदर उतर आए। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने दुकान के अंदर रखा कीमती सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत ढाई लाख रुपए है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...