Tuesday , 10 March 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा पहुंचे मध्यप्रदेश के महामहिम मंगूभाई पटेल,बिहर रीवर फ्रंट का किया लोकार्पण,पढ़ें पूरी खबर

    Rewa News: प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल 9 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे। राज्यपाल शनिवार को सुबह 9:45 बजे गुजरात के सूरत से हवाई मार्ग से रवाना होकर 11:45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल दोपहर 12:10 बजे से 2:20 बजे तक सर्किट हाउस रीवा में रुके। जिसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा पहुंचे और कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    राज्यपाल के रीवा पहुंचते ही डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कुछ देर विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद वे हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के समापन के बाद वे शाम 4:10 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज से रवाना होकर 4:20 बजे बीहर नदी

    के बाबाघाट पहुंचेंगे। बाबाघाट में आयोजित समारोह में राज्यपाल बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। वे अपरान्ह 4:35 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 4:50 बजे रीवा विमानतल पहुंचेंगे। राज्यपाल अपरान्ह 4:55 बजे रीवा विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    Action taken against ear-splitting pressure horn
    Rewa

    कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई

    रीवा यातायात पुलिस ने आधा दर्जन बसों के काटे चालान रीवा में...