Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

Rewa Today : आबकारी ने जब्त की 44 लीटर अवैध शराब तथा 400 किलो महुआ लाहन

Rewa Today: Excise seized 44 liters of illegal liquor and 400 kg of Mahua Lahan

Rewa Today Desk : जिले भर में लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण
संहिता लागू है। आबकारी विभाग द्वारा वाहनों, संदिग्ध बस्तियों तथा
नाकों में लगातार जाँच की जा रही है। इस क्रम में आबकारी विभाग ने
गत दिवस चार प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 1.8 बल्क लीटर देशी
शराब 44 लीटर हाथ मट्टी की शराब तथा 400 किलोग्राम महुआ लाहन
जब्त किया। इसका मूल्य 47300 रुपए है। इस संबंध में सहायक
आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि आबकारी तथा पलिस विभाग
के संयुक्त दल ने चाकघाट सर्किल में ग्राम कैथा में कार्यवाही करते हुए


सुग्रीव वर्मा के मकान से 10 पाव देशी शराब तथा 30 लीटर हाथ भट्टी
की शराब जब्त की। ग्राम गंथा में कंचना माझी के मकान से 4 लीटर
हाथ मट्टी शराच तथा श्रीराम माझी के घर से 10 लीटर हाथ मत्री शराब
जब्त की गई। ग्राम लाही में उर्मिला माझी के मकान से 400 किलोग्राम
महुआ लाहन जब्त किया गया। इन सबके विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी
अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


जिले भर में शराब के अवैध परिवहन तथा बिक्री के विरूद्ध लगातार
कार्यवाही जारी है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी,
आबकारी उप निरीक्षक वीणा फ्यासी, अदिति अग्रवाल नेहा प्रजापति तथा
आबकारी आरक्षक शामिल रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...