Tuesday , 10 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa today : एप से मिलेगी मतदान प्रतिशत की जानकारी

    Rewa today: Information about voting percentage will be available from the app.

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया
    जाएगा। मतदान दिवस में निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए मतदान प्रतिशत एप से मतदान के संबंध में सूचनाएं
    प्राप्त होंगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि मतदान दिवस के एक दिन पूर्व
    सभी पीठासीन अधिकारी इस एप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करेंगे। इसमें अपने फोन नम्बर का
    पंजीयन कराकर ओटीपी के माध्यम से मतदान केन्द्र के संबंध में जानकारी दर्ज करेंगे। मतदान सामग्री लेकर जब
    दल रवाना होगा तो एप के माध्यम से ही प्रस्थान की रिपोर्ट देगा। निर्धारित मतदान केन्द्र में पहुंचने के बाद
    पीठासीन अधिकारी एप में दल के गंतव्य में पहुंचने की जानकारी दर्ज करेंगे। मतदान दिवस में प्रात: 7 बजे के
    बाद हर घण्टे इस एप में मतदान करने वाले पुरूष और महिला मतदाताओं की संख्या पीठासीन अधिकारी द्वारा
    दर्ज की जाएगी। एप स्वयं ही मतदान का प्रतिशत बताएगा। इसमें पीठासीन अधिकारी को केवल कुल मतदान करने
    वाले मतदाताओं की संख्या दर्ज करनी है। मतदान समाप्त होने के बाद इसकी सूचना भी एप के माध्यम से जिला
    निर्वाचन कार्यालय को दी जाएगी। मतदान दल के मतदान केन्द्र से रवाना होने और इंजीनियरिंग कालेज में पहुंचने
    की सूचना भी एप में दर्ज करनी होगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...