Tuesday , 31 March 2026
    Rewa Today: There will be holiday on 17th November for voting.
    Active NewsCollectorMadhya-PradeshPoliticsRewaरीवा टुडे

    Rewa Today : मतदान के लिए रहेगा 17 नवंबर को अवकाश

    Rewa Today: There will be holiday on 17th November for voting.

    Rewa Today Desk : रीवा विधानसभा चुनाव के लिए रीवा और मऊगंज जिले में 17 नवंबर को मतदान होगा। शासन द्वारा 17 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रुमेन्ट एक्ट के तहत घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी शिक्षण संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, दुकानों तथा कारखानों पर लागू होगा। उन्होंने कहा है कि जो कारखाने तथा उत्पादन इकाईयां लगातार कार्य कर रही हैं उनके कर्मचारियों एवं मजदूरों को क्रम से पारी बनाकर सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। सभी दुकान तथा प्रतिष्ठान संचालक अपने कर्मचारियों को मतदान के लिए पूरा अवकाश दें। रीवा कलेक्टर का साफ तौर से कहना है मतदान का अधिकार सबको मिलेगा सभी जिम्मेदार अपने आश्रितों के लिए कुछ ऐसा इंतजाम करें जिससे वह निर्भीक होकर मतदान कर सके.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...