Tuesday , 31 March 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : कलेक्टर कांफ्रेंस आज कमिश्नर राजस्व कायों तथा पेयजल व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

    Rewa Today: Today the commissioner will review the revenue works and drinking water system in the collector conference

    Rewa Today Desk : रीवा संभाग के कमिश्नर गोपालचन्द्र डाड की
    अध्यक्षता में 8 मई को प्रातः 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में
    कलेक्टर कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कमिश्नर राजस्व
    कार्यों तथा पेयजल व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा करेंगे। बैठक में प्रातः
    11 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार
    निवारण अधिनियम की संभागीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    की जाएगी। इसके बाद प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12.30 मजे तक
    संवेदनशील विषयों पर कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर दोपहर
    12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक राजस्य कार्यों की समीक्षा करेंगे।
    इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
    में पेयजल व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर गेहू उपार्जन, प्रधानमंत्री आवास
    योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बिजली की आपूर्ति, मनरेगा योजना, गौशाला
    निर्माण, खनिज राजस्य वसूली तथा छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की
    जाएगी। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत
    के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित
    रहेंगे।।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

    आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए...

    BREAKING NEWS
    Breaking

    Rewa Today : Breaking News

    एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...