Tuesday , 22 September 2026
    India

    रीवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, भेजी गई जेल

    Rewa: Wife arrested for allegedly abetting husband's suicide; sent to jail.

    रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुशरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद सिंह और उनकी टीम ने की।

    पुलिस जांच में सामने आया कि जवा थाना क्षेत्र निवासी शुभम शुक्ला (26 वर्ष) की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना में यह तथ्य सामने आए कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शुभम ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा उर्फ खुशी मिश्रा (19 वर्ष) निवासी पाण्डेय बरौली, थाना जवा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रन्नू देवी तथा आरक्षक सूरज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    यह कार्रवाई रीवा पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामले की न्यायिक प्रक्रिया जारी है और आरोप सिद्ध होना शेष है।»

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...