Wednesday , 2 September 2026
    India

    सेमरिया पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार

    Semariya Police deals a major blow to the drug trade.

    अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 82 लीटर देशी अंग्रेजी शराब जप्त

    सेमरिया, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया ।


    थाना सेमरिया में पदस्थ ASI रामशिरोमणि सिंह को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पूर्वा वॉटर फाल के पास सेमरिया रोड स्वर्ण लोक ढाबा का संचालक प्रिंस कुशवाहा काफी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने के लिए रखे हुए है यदि समय पर कार्यवाही की जायेगी|

    तो निश्चित सफलता मिल सकती है जिसमें कार्यवाही करने पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो 01 व्यक्ति पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूंछा गया तो अपना नाम प्रिंस कुशवाहा पिता राहुल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बेलहा थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.) का होना बताया |

    जिनके आधिपत्य के ढाबे की तलाशी ली गई तो ढाबे के अंदर से देशी, अंग्रेजी, बियर अवैध शराब कुल 82.99 लीटर को जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तारी का समुचित कारण बताते हुये गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दी जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

    गिरफ्तार आरोपी- प्रिंस कुशवाहा पिता राहुल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बेलहा थाना सेमरिया जिला रीवा

    जप्त मशरूका- कुल 82.99 लीटर देशी अंग्रेजी बियर शराब कीमती 44,936 रुपये ।

    सराहनीय भूमिका- ASI रामशिरोमणि सिंह, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, प्र आ आशीष,आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक राहुल कुमार , आर शिवम् सिंह , आर संजय माँझी

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...