Thursday , 13 August 2026
    निर्वाचित प्रतिनिधियों का हाल हुआ बेहाल, सरपंच को ही नहीं मिल रही सड़क,
    India

    निर्वाचित प्रतिनिधियों का हाल हुआ बेहाल, सरपंच को ही नहीं मिल रही सड़क,

    The condition of elected representatives has become miserable, even the Sarpanch is not getting a road.

    सरहंगो ने किया कब्जा,सरपंच बैठी अनशन पर

    मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा के निकट त्योथर तहसील के गांव अमॉव की महिला सरपंच का रास्ता गांव के सरहंगों ने किया बंद महिला ने कई जगह शिकायत की लेकिन जब कहीं नहीं सुनवाई हुई तो थकहार कर महिला सरपंच अनशन पर बैठ गई। हम आपको बता दें त्योंथर तहसील के ग्राम अमांव की महिला सरपंच आरती मिश्रा का आरोप है कि वह और उसका परिवार जिस रास्ते पर पिछले 40 वर्षों से चल रहा था, उस आम रास्ते को राजेश मिश्रा पिता कौशलेश मिश्रा के द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है।

    जबकि इस रास्ते को स्वयं एस०डी०एम० त्योंथर के द्वारा मौके पर पहुंचकर खुलवाया गया था। लेकिन जैसे ही एसडीएम त्यौथर रास्ता खुला कर वापस लौटे एक बार फिर राजेश मिश्रा द्वारा पुनः रास्ते को बंद कर दिया गया।जिसके कारण ग्राम अमॉव की महिला सरपंच श्रीमती आरती मिश्रा के घर का रास्ता एक बार फिर से पूरी तरह से बंद हो गया , सरपंच का पूरा परिवार घर में कैद हो गया।

    सरपंच आरती मिश्रा के घर से सड़क तक पहुँचने का कोई अन्य मार्ग नही है, जबकि बारिश का मौसम है। जिसके चलते सरपंच श्रीमती आरती मिश्रा 3 जुलाई से अनशन पर बैठ गई है।सरपंच ने शासन प्रशासन से मांग की है कि उनके घर आने जाने का रास्ता अतिशीघ्र खुलवाया जाय। जिससे घर मे बंद परिवार को कहीं भी आने-जाने के लिए रास्ता मिल सके। इस मामले को देखकर आसानी से कहां जा सकता है,

    जब चुने हुए जनप्रतिनिधियों का हाल इलाके में इस तरह का है तो, आम आदमी का क्या हाल होगा, इसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है। जिस रास्ते पर लंबे समय से गांव के लोग आ जा रहे हैं, उसको दबंगों ने खुलेआम बंद कर दिया, उसके बाद एसडीएम ने रास्ते को खुलवाया, दबंगों ने रास्ता फिर बंद कर दिया, जमीन चाहे जिसकी हो, उसकी एक कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन दबंगई के दम पर इस तरीके का कदम उठाकर दबंगों ने यह बता दिया वह शासन प्रशासन से भारी है, उनका शासन कुछ नहीं कर सकता।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    सेमरिया पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार

    अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 82 लीटर...

    India

    उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के पहले शहीद लाल पद्मधर सिंह

    REWA TODAY DESK उत्तर पूर्व भारत के पहले शहीद होने वाले स्वतंत्रता...

    India

    जनसुनवाई में 59 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

    अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्यवाही...

    India

    रीवा में दो अलग-अलग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों की सामग्री बरामद

    REWA TODAY DESK : रीवा जिले के चोरहटा थाना पुलिस ने तत्परता...