Wednesday , 2 September 2026
    India

    जनसुनवाई में 59 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

    The grievances of 59 applicants were heard during the public hearing.

    अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्यवाही से अवग कराने को कहा 

     REWA TODAY DESK   मऊगंज 11 अगस्त 2026.कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में अपर कलेक्टरपी.के. पांडेय ने आमजन की समस्याओं और मांगों से संबंधित 59 आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारिय को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने आवेदकों को की गई कार्यवाही से अनिवार्य रूपसे अवगत कराने के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई में ग्राम धुरेहटा, निवासी रत्नेश्वर मिश्रा ने घर के सामने विद्युत खंभा टूटे होने की समस्या से अवगत
    कराया। अपर कलेक्टर ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देशदिए। ग्राम दामोदर गढ़ निवासी बसंत लाल पटेल, ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया।अपर कलेक्टर ने सीईओ हनुमना को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     इसी प्रकार ग्राम रतनगवां निवासी उमेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए अनुदान राशि
    उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पात्रता एवं दस्तावेजों कापरीक्षण कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  वहीं ग्राम दूबी, निवासी कलावती सेनपत्नी छठिलाल पटेल ने समग्र आईडी में आधार वेरिफिकेशन लंबित होने की समस्या को जनसुनवाई में रखा। अपर कलेक्टरने सीईओ नईगढ़ी को प्रकरण का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     जनसुनवाई में ग्राम नौढ़िया प्रहलाद निवासी ललन बंसल एवं समस्त बसोर बस्ती के ग्रामीणों ने बसोर बस्ती में
    सड़क निर्माण की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि बस्ती में सड़क नहीं होने से ग्रामीणोंको आवागमन में परेशानी होती है। अपर कलेक्टर ने सीईओ मऊगंज को स्थल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाईकरने के निर्देश दिए गए।

     अपर कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन आमजन की समस्या से जुड़ा है, इसलिए
    अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ इनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए किजिन प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उनका शीघ्र निराकरण करें तथा अन्य प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    साथ ही प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन पर की गई कार्रवाई एवं प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चितकरें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...