Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :नामांकन पत्रों की आज होगी जाँच

Nomination papers will be scrutinized today

रीवा तथा मऊगंज जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला समाप्त हो गया। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जाँच 31 अक्टूबर को की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जाँच संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर करेंगे। प्रेक्षकों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर रीवा में विधानसभा क्षेत्र रीवा, गुढ़, मनगवां, सिरमौर, सेमरिया तथा त्योंथर विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी। कलेक्ट्रेट कार्यालय मऊगंज में विधानसभा क्षेत्र देवतालाब तथा मऊगंज में दाखिल नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी। उम्मीदवार तथा उनके इलेक्शन एजेंट नामांकन पत्रों की जाँच के समय उपस्थित रह सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...