Semariya Congress candidate Abhay Mishra promises that every penny of government money will now be put to good use.
Madhya-PradeshPoliticsकांग्रेसरीवा टुडे

Semariya Congress प्रत्याशी अभय मिश्रा का वायदा सरकारी राशि की एक-एक पाई का अब होगा सदुपयोग

Semariya Congress candidate Abhay Mishra promises that every penny of government money will now be put to good use.

Rewa Today Desk : रीवा। जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने कहा है कि अगर आप लोगों का आशीर्वाद मुझे मिला तो सरकार की ओर से विकास के लिए आने वाली राशि की एक-एक पाई का सदुपयोग किया जाएगा। वह आज बरा , मझिगवा , खमरिया समेत आधा दर्जन सिंह गांवो में जनसंपर्क करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की अपील कर रहे थे।


विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रमों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं लोग यह शिकायत कर रहे हैं कि पिछले 5 साल में विकास की गतिविधियां ठप्प हो गई है। लोग यह भी शिकायत कर रहे हैं कि सरकारी राशि का दोहन सरकार के नुमाइंदों के इशारे पर किया गया है। इस मामले में कई जगह जब लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि अगर आप लोग का आशीर्वाद रहेगा तो मैं वायदा करता हूं कि पूरे सेमरिया क्षेत्र को भय , भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्ति दिलाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से विकास के लिए आने वाली राशि की एक-एक पाई क्षेत्र के विकास में ही खर्च होगी। विधायक निधि का सदुपयोग किया जाएगा । पिछले 15 महीने की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक-एक वचन को पूरे करने का प्रयास किया था लेकिन कुछ गद्दारों की वजह से सरकार पूरे 5 साल चल नहीं पाई थी। इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की और कमलनाथ की लहर है। कांग्रेस ने जो 11 वचन दिए हैं वह पूरे किए जाएंगे। पूरे प्रदेश के साथ सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में खुशियाली का माहौल बनेगा। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत भी हुआ। सेमरिया प्रत्याशी अभय मिश्रा का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। एक साथ सैकड़ो का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...