गेहूं के बोनी की सीजन की तैयारी हुई प्रारंभ हर साल की तरह खाद बीज का रोना हुआ प्रारंभ
Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

rewa today :गेहूं के बोनी की सीजन की तैयारी हुई प्रारंभ हर साल की तरह खाद बीज का रोना हुआ प्रारंभ

Preparation for wheat sowing season has started and like every year sowing of seeds and fertilizers has started.

Rewa Today Desk : जैसे ही गेहूं के बोने का वक्त आता है वैसे ही खाद बीज की समस्या नजर आने लगती है आज हम बात करेंगे मऊगंज जिले के नईगढ़ी इलाके की कृषि कार्यालय नईगढ़ी में किसानों को खाद बीज की समस्या बनी हुई है। किसानो की माने तो कार्यालय में अधिकतर समय ताला लगा रहता है। जब कभी खुलता भी है। तो जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी गायब मिलते हैं। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 15 दिन से लगातार विभाग का चक्कर काट रहे हैं। बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है।

एक दिन पूर्व बीज की गाड़ी आने की जानकारी लगी है। सुबह कार्यालय पहुंचा तो बीज कृषि कार्यालय पहुंचने से पहले रात्रि में गायब हो गया। जिम्मेदारों से संपर्क करने पर पता यह चला कि बीज रात में ही बट गया। कितना बीज आया था, कार्यालय लाया गया कि नहीं इस संबंध में जानकारी देने से जिम्मेदारों ने खड़े किए हाथ। किसानो की माने तो ग्राम सेवकों द्वारा चोरी छिपे बीज बेचने की सिकायतो प्राप्त होती है। या तो जांच प्रांत स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन गरीब किसानों को बीज कभी नहीं मिलता। जो भी बीज आता है वह सीधे रसूखदारों के घर पहुंच जाता है।
आखिर गरीब किसानों की कैसे हो पाएगी बोनी, किसान चिंतित। एवं बेबस दिख रहा वहीं दूसरी और प्रशासन चुनाव में व्यस्त है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...