Wednesday , 19 August 2026
    36th District Football League competition started at SF ground in Rewa
    36th District Football League competition started at SF ground in Rewa
    Active Newsrewa todayखेलरीवा टुडे

    रीवा के एस एफ मैदान में 36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    36th District Football League competition started at SF ground in Rewa

    Rewa Today Desk : जिला फुटबाल संघ रीवा के तत्वाधान में फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ नवमी बटालियन एसएएफ के फुटबॉल मैदान में किया गया, इसमें आज का पहला मैच एसएएफ बॉयज विरुद्ध पुलिस बॉयज के बीच खेला गया जिसमें एसएएफ बॉयज टीम 7-3 गोल से विजय रही!

    दूसरा मैच यंग बॉयज विरुद्ध डिवाइन एफसी के बीच खेला गया जिसमें यंग बॉयज 1-0 गोल से विजय रही!
    आज उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम रीवा के महापौर अजय मिश्रारहे और अध्यक्षता कु. मानसिंह ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी अवनीश बंसल उपस्थित रहे.
    मुख्य अतिथि ने खेल मैदान के अंदर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं फुटबॉल किक करके 36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता वर्ष 2023 का शुभारंभ किया! दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी एवं आयोजन समिति को आगामी फुटबॉल प्रतियोगिता में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया!
    प्रतियोगिता शुरू होने के पूर्व राष्ट्रगान का आयोजन किया गया सभी खिलाड़ी एवं अतिथियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया!


    स्वागत भाषण जिला फुटबॉल सचिव मोहम्मद कासिम खान ने किया!
    कार्यक्रम का संचालन कुंदन अग्निहोत्री ने किया!
    आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में विनोद शुक्ला, निलेश तिवारी, बृजभान रावत, सुमित सिंह बघेल रहे.

    यह रहे मौजूद


    उक्त अवसर पर (पूर्व प्रोफेसर) अमिरुल्ला खान, (पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर) इंद्रभान द्विवेदी लखन लाल खंडेलवाल, सोहन सिंह, राम कीर्ति शर्मा विक्रम सिंह (राजू) डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर धीरज द्विवेदी, गोपाल सिंह, अमित चतुर्वेदी, छोटे खान, हाजी शब्बीर, मोहन सिंह, गुल अहमद, दिनेश सिंह, अत्ताउल्लाह खान, मुन्ना चाचा, उत्कर्ष सिंह, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे.


    17 दिसंबर को इनका होगा मैच


    आज का पहला मैच मैदानी एफसी विरुद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा और दूसरा मैच मेड इंडिया विरुद्ध मॉन्स्टर क्लब के बीच खेला जाएगा!

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    खेल

    ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    REWA TODAY DESK : ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय...

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    online gaming in india
    खेल

    भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता क्रेज: डिजिटल क्रांति का नया चेहरा

    स्मार्टफोन, इंटरनेट और युवाओं की बदलती पसंद ने गेमिंग इंडस्ट्री को दी...