Thursday , 20 August 2026
    पाइपलाइन का काम कर रही महिला को पिक अप ने मारी ठोकर संजय गांधी में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत.
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :पाइपलाइन का काम कर रही महिला को पिक अप ने मारी ठोकर संजय गांधी में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत.

    A woman doing pipeline work was hit by a pickup; the woman died during treatment in Sanjay Gandhi.

    Rewa Today Desk :पाइपलाइन का काम कर रही महिला को पिक अप ने मारी ठोकर संजय गांधी में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत. पिकअप वाला महिला को छोड़कर भाग गया पुलिस जूटी जांच में. सागर के पास पहाड़िया का है मामला श्रमिक का काम करने वाली महिला बीती शाम सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने महिला को मारी ठोकर महिला की उपचार के दौरान रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई मौत . महिला को जिस वाहन ने ठोकर मारी थी, वही महिला को लेकर रीवा के संजय गांधी अस्पताल आया यहां पर छोड़कर चला गया.

    SANJAY GANDHI HOSPITAL

    एक्सीडेंट बीती शाम का बताया गया है .उसी दौरान सारे श्रमिक काम खत्म कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया, फिलहाल मृतिका की पहचान फूला गौर निवासी शिवराजपुर थाना सिंहपुर के रूप में की गई है. मृतिका के पुत्र के अनुसार उसकी मां पहाड़िया के समीप बिछ रही पाइप लाइन में मजदूरी का काम किया करती थी, बीती शाम सड़क पार करते समय ऊर्जा विभाग की एक पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दिया. जिस गाड़ी ने ठोकर मारी उसके आगे ऊर्जा विभाग लिखा हुआ था, एक्सीडेंट के बाद वहां पर भिड़ एकत्रित होने लगी. ड्राइवर ने महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाने की बात कही. तत्काल ही वह महिला को संजय गांधी अस्पताल लेकर आया और यहां छोड़कर चला गया .महिला का शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...