Thursday , 10 July 2025
    मऊगंज

    Mauganj News: मऊगंज में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,दूसरे का टूटा पैर,हत्या या हादसा पढ़ें पूरी खबर

    Mauganj News: खबर मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव से है जहां नलकूप की मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा दूसरे को अपना पैर गंवाना पड़ा। उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मुरैठा गांव में बोरवेल मशीन बोरिंग कर रही थी। इस दौरान पुष्पराज बैगा निवासी चौपाल थाना जमोनी जिला सीधी तथा विष्णु बैगा पिता राजा बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी जमोरी मशीन में फंस गए।

    बताया जाता है कि पुष्पराज बैगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी को हनुमना स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है जबकि विष्णु बैगा को हनुमना 108 एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। एंबुलेंस के डॉक्टर पंकज वर्मा ने प्राथमिक उपचार कर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जिससे घायल मजदूर की जान बच गई।

    एंबुलेंस के चालक विन विश्वकर्मा की तत्परता से घायल को शीघ्र ही रीवा ले जाया गया। मजदूर और मृतक की हालत को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि अगर मजदूर भारी मशीन की चपेट में आता तो उसके शरीर के चिथड़े उड़ जाते जबकि उसका शरीर पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि किस घटना के कारण एक मजदूर की जान चली गई और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज पुलिस ने सायबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार
    IndiaMadhya-Pradeshमऊगंज

    मऊगंज पुलिस ने सायबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार

    मऊगंज पुलिस ने सायबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अपराधियों...

    साइबर ठगी का शिकार: 1.75 करोड़ के लालच में गई महिला की जान
    Madhya-Pradeshमऊगंज

    साइबर ठगी का शिकार: 1.75 करोड़ के लालच में गई महिला की जान

    Rewa Today Desk मऊगंज :मऊगंज के वार्ड 12 घूरहेटा में एक 40...

    Cold increased, Mauganj collector changed school timings
    Breakingमऊगंज

    मऊगंज कलेक्टर ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

    Rewa Today Desk : मऊगंज जिले में कड़ाके की ठंड और गिरते...

    Birbal Day was celebrated in Dr. Pannalal School of Mauganj
    मऊगंज

    मऊगंज के डॉ पन्नालाल विद्यालय में मनाया गया बीरबाल दिवस

    Rewa Today Desk : मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील मुख्यालय में संचालित...