Madhya-Pradesh

35 हज़ार लाड़ली बहनों को सरकारी नौकरी देने कि तैयारी, 35% आरक्षण के साथ हर माह 3 हजार की किस्त? जानिए पूरा – MP News

मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को जल्द ही मोहन यादव सरकार सरकारी नौकरी 35% आरक्षण के हिसाब से देने जा रही है। हर महीने ₹3000 की किस्त देने की भी प्लानिंग की जा रही है। -MP news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में कैबिनेट में महिलाओं को सरकारी रिक्तियों में 35% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में पहली बार 35 हजार महिलाओं के लिए रिक्त पदों का संकलन शुरू हो गया है।

मुख्य सचिव खुद कर रहे हैं मिशन का नेतृत्व – MP News

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन खुद इस मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वित्त विभाग ने किन पदों पर भर्ती की मंजूरी नहीं दी, क्यों नहीं दी और उनके बिना विभाग का काम कैसे चल रहा है। कर्मचारियों की जातिगत जनगणना भी शुरू हो गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के सरकारी कर्मचारियों में अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कर्मचारियों की संख्या कितनी है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में मांगी थी जानकारी

5 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% के स्थान पर 35% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह प्रस्ताव 3 अक्टूबर 2023 को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। अफसरों की लापरवाही के कारण एक साल से अधिक समय तक इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर नहीं लग सकी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विभागों से अपने-अपने विभागों में रिक्त पदों की जानकारी मांगी, ताकि पीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जा सके। इसके बाद मुख्य सचिव सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने पूरा काम अपने हाथ में ले लिया है। मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाकर रिक्त पदों की जानकारी देने और उसे सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

बढ़ेगी लाड़ली बहनों की राशी

हाल ही में कम मोहन यादव ने इंदौर से 18वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की इसके बाद उन्होंने कहा कि यह राशि निरंतर बढ़ती जाएगी आपको बता दें मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक 2023 में उन्होंने ऐलान किया था की लाडली बहनों की राशि निरंतर बढ़ती जाएगी और ₹3000 तक हर माह दिए जाएंगे, इसके बाद कम मोहन यादव ने इंदौर में बड़ा ऐलान किया है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...