Wednesday , 4 March 2026
    Umeed Foundation distributed Ramadan kit in Bichhiya
    Rewa

    उम्मीद फाउंडेशन ने बिछिया में बांटी रमजान किट

    Umeed Foundation distributed Ramadan kit in Bichhiya

    सब मिलकर खुशी खुशी मनाएं ईद का त्यौहार, उम्मीद फाउंडेशन ने बिछिया में बांटी रमजान किट, जिसमें शामिल है, त्योहार मनाने के लिए सभी सामग्री.

    Rewa Today Desk: उम्मीद फाउंडेशन रीवा एक ऐसी संस्था है जो समय-समय पर गरीबों, असहायों, बेरोजगारों, यतीम तथा गरीब बच्चों की शादी, करने मैं मदद करने का काम पिछले कई सालों से कर रही है. उम्मीद फाउंडेशन का मकसद है, समाज में समानता, भाईचारा हो, त्योहार सब मिलकर खुशी-खुशी मनाएं. जिसके चलते मुस्लिम धर्म के सबसे बड़े त्यौहार ईद उल फितर के मौके पर पवित्र माह रमजान पर, पिछले कई सालों से रमजान किट का वितरण करती है. इस रमजान किट में खाद्य सामग्री होती है, खास तौर से ऐसी सामग्री जिसका इस्तेमाल ईद उल फितर के दिन हर मुस्लिम परिवार में होता है.

    जैसे ड्राई फ्रूट, तेल, घी, शक्कर, सेवइयां के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल की सामग्री. मकसद होता है, त्योहार के मौके पर हर घर में एक सा खाना बने, हर व्यक्ति एक समान रहे, जिससे पूरे मोहल्ले, समाज में एक अच्छा मैसेज जाए, इस नेक मकसद के साथ इस साल भी बिछिया तकिया रीवा में उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ , समाजसेवी हाजी डी.डी. खान, सरपरस्त वाहिद खान, याकुब खान, रफी खान, रईस, राशिद, रहीम खान, जैसे सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में, गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों को, रमजान किट का वितरण किया गया. संस्था ने लगभग 100 लोगों को उम्मीद किट देने का निश्चय किया था, लेकिन 150 से ज्यादा लोग उम्मीद किट लेने पहुंच गए, संस्था ने किसी को निराश नहीं किया, लोगों की उम्मीद को उम्मीद फाउंडेशन ने बरकरार रखा, और सभी को किट का वितरण किया, रमजान किट जिस भी परिवार को मिली उसके चेहरे की प्रसन्नता, यह बताने के लिए पर्याप्त थी, उसके लिए इस किट का क्या महत्व था.

    रमजान किट वितरण करने में समाजसेवी असलम खान, हाजी इंजीनियर अनवर खान सुफियान, वाजिद खान, एहसान खान, आमिर खान, अकरम खान, एवं मदरसा इस्लामिया बिछिया के सदर वाइस खान गोलू खान का सहयोग उल्लेखनीय रहा है. रमजान किट जिनको भी मिली, उस परिवार ने पूरे उम्मीद फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करते हुए, उनके इस नेक काम की सराहना की, इससे समाज में एक अच्छा मैसेज गया. पूरा समाज एक ही तरीके से ईद बनाएगा, त्यौहार मनाएगा, इससे बेहतर बात क्या हो सकती है. उम्मीद फाउंडेशन की रमजान किट वितरण करने वालों में, हाजी मास्टर सादिक खान, रिटायर्ड डीएसपी मोहम्मद असलम, रिटायर्ड डीएसपी खुर्शीद खान, डॉ मोहम्मद दाऊद, हाजी हसन भाई, डॉक्टर शोएब खान, मास्टर कलीम, मेराज खान जबलपुर, रिजवान भाई बैढ़न, अमन खान सतना, एहसान खान, रफत खान, इकराम खान का खास योगदान रहा.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    Action taken against ear-splitting pressure horn
    Rewa

    कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई

    रीवा यातायात पुलिस ने आधा दर्जन बसों के काटे चालान रीवा में...