India

रीवा में दो अलग-अलग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों की सामग्री बरामद

Police solve two separate theft cases in Rewa; goods worth lakhs recovered.

REWA TODAY DESK : रीवा जिले के चोरहटा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में चोरी गई सामग्री को बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में की गई।

निर्माणाधीन मकान से 2.80 लाख रुपये का सामान चोरी

पहला मामला 8 अगस्त 2026 की रात का है। फरियादी पुष्पराज सिंह, निवासी ग्राम करहिया, ने पुलिस को बताया कि चोरहटा थाना क्षेत्र के नारायण नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनके निर्माणाधीन मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की गई।

चोरों ने वहां से नए प्लंबिंग एवं नल फिटिंग का सामान, पुराने पानी के टूल पंप तथा प्लंबिंग का काम करने वाले कर्मचारियों के पुराने इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रिक उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस के मुताबिक चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये थी।

दूसरे घर से जेवरात और घरेलू सामान चोरी

दूसरी घटना 9 अगस्त 2026 की रात की बताई गई है। फरियादिया भावना तिवारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, चोरी में एलपीजी कंपनी का सिलेंडर, इडेक्शन, रेंजर साइकिल, बच्चों के खिलौने, किराने का सामान, बिजली के तार और अन्य घरेलू सामग्री के साथ सोने-चांदी के आभूषण शामिल थे।

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस टीम ने बरामद किया चोरी का माल

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद चोरहटा पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस टीम के प्रयासों से चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, बरामद सामग्री में प्लंबिंग एवं नल फिटिंग का सामान, पानी का टूल पंप, इलेक्ट्रिक उपकरण, इंडक्शन, साइकिल, बिजली के तार और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पवन शुक्ला, एसआई राजेश तिवारी, एएसआई रामायण तिवारी, एएसआई राजाराम सोनी, आर भूपेन्द्र सिंह, आर रवि पाण्डेय, आर जयवीर सिंह और आर धर्मेन्द्र पटेल की प्रमुख भूमिका रही।

पुलिस की कार्रवाई से चोरों में हड़कंप

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच चोरहटा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है। पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में तेजी से जांच कर आरोपियों और चोरी के माल तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

India

स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

India

रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...