Wednesday , 2 September 2026
    rewa to bnaras
    India

    नेशनल हाईवे 30 ,रीवा बनारस मार्ग में ,रायपुर कर्चुलियान के पास भारी मात्रा में कार से विस्फोटक बरामद

    A large quantity of explosives was seized from a car near Raipur Karchuliyan on the Rewa-Banaras route (National Highway 30).


    रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत रीवा – बनारस मार्ग में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक से भारी कार पकड़ने में कामयाबी पाई है। रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने कार सहित ड्राइवर को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ कर रही है, इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर वह कहां से आया था। और कहां जा रहा था। साथ ही पुलिस उसको सुरक्षित रूप में रखने का इंतजाम भी जिला प्रशासन की मदद से कर रही है। वहीं पुलिस यह जानने का भी प्रयास कर रही है या विस्फोटक कितना खतरनाक है। और इस तरीके से ले जाने के पीछे इसका क्या मकसद था।


    मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में पड़ा विस्फोटक


    रीवा की रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने, अवैध रूप से परिवहन कर रही विस्फोटक से भरी कार को पकड़ने में कामयाबी पाई । रायपुर कर्चुलियांन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी एक कार जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक लदा है, मऊगंज से रीवा की तरफ आ रही है।

    रायपुर पुलिस ने हाईवे में चेकिंग लगाई, आने जाने वाली गाड़ियों को रोका, इस दौरान रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस की नजर उसे कार पर पड़ी, मुखबिर द्वारा जिस कार की सूचना मिली थी, वह आती हुई नजर आई ,पुलिस ने कार को रोका, ड्राइवर को नीचे उतारा कर की तलाशी लेने पर कार के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक लदा हुआ नजर आ रहा था।

    ड्राइवर से विस्फोटक के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कागजात नहीं दे पाया। पुलिस ने गाड़ी को रायपुर कर्चुलियान थाने में खड़ा करा दिया है। और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


    क्या कहा पुलिस ने


    रीवा जिले के एसडीओपी उदित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया ड्राइवर से पूछताछ में कोई भी विस्फोटक के कागजात नहीं मिले हैं, पूछताछ में ड्राइवर ने मऊगंज से विस्फोटक लाने की बात बताई है। अब हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, विस्फोटक को कहां रखना है, किस तरीके से रखना है, इसके बारे में भी जिला प्रशासन से बात की जा रही है।

    पहली नजर में यह विस्फोटक खदान में विस्फोट करने के काम आता है, पुलिस यह मानकर चल रही है। लेकिन विस्फोटक कितना खतरनाक है इसका और कहां इस्तेमाल हो सकता है इसको लेकर भी एक्सपर्ट की राय ली जा रही है और ड्राइवर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...