Wednesday , 12 August 2026
    A truck rammed into a pickup truck that was returning after unloading liquor.
    India

    शराब उतार कर सीधी से लौट रही पिकअप को ट्रक ने मारी ठोकर,

    A truck rammed into a pickup truck that was returning after unloading liquor.

    खड्डा टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

    रीवा मैं एक बड़ा सड़क हादसा सड़क एक्सीडेंट में मौके पर ही दो की मौत हो गई, जबकि एक बच गया। एक्सीडेंट रीवा सीधी मार्ग में खामा खड्डा टोल प्लाजा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें एक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। वही पिकअप के पीछे सो रहा एक लड़का बाल-बाल बच गया।


    मिली जानकारी के अनुसार रीवा से एक पिकअप सीधी गई थी शराब उतारने, सीधी से शराब की पेटियां उतारकर लौट रही पिकअप जैसे ही रीवा खामा खड्डा टोल प्लाजा के पास पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप सड़क के किनारे लगे खंभे से जा टकराई। जिसके चलते पिकअप चला रहा चंदन दुबे निवासी पडरा रीवा, और राजेश रावत रसिया मोहल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में पीछे सो रहा लाला रावत रसिया मोहल्ला सुरक्षित रूप से बच गया।


    एक्सीडेंट जिस जगह पर हुआ वहां पर टोल प्लाजा था, लोगों का आना जाना था, तत्काल ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर और उसके बगल में बैठे व्यक्ति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

    वहीं दूसरी और पुलिस एक्सीडेंट के कारणो को पता लगाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों की माने तो पिकअप को पीछे से बेहद तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारी, जिसके चलते यह एक्सीडेंट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के पहले शहीद लाल पद्मधर सिंह

    REWA TODAY DESK उत्तर पूर्व भारत के पहले शहीद होने वाले स्वतंत्रता...

    India

    जनसुनवाई में 59 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

    अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्यवाही...

    India

    रीवा में दो अलग-अलग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों की सामग्री बरामद

    REWA TODAY DESK : रीवा जिले के चोरहटा थाना पुलिस ने तत्परता...

    India

    रीवा में बड़ी पुलिस कार्रवाई

    डकैती और NDPS एक्ट में फरार 10,500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार...