रीवा 24 जून दिन शनिवार को शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अन्तर्गत म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एनिमेशन एवं ग्राफिक डिजाइनिंग तथा बैंकिंग सेल्स रिप्रजेटेटिव का 55 घण्टे का अल्पावधि रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग रीवा तथा अध्यक्षता डॉ.अर्पिता अवस्थी प्राचार्य शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा के द्वारा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ.अच्युत पाण्डेय के समन्वय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अखिलेश शुक्ल के द्वारा किया गया।
![](https://rewatoday.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-24-at-3.47.49-AM-1024x768.jpeg)
कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के द्वारा किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य का वाचन तथा स्वागत भाषण डॉ.अच्युत पाण्डेय के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.पंकज श्रीवास्वत ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग का यह उद्देय है कि सभी छात्रों को रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में क्रियाशील किया जाए। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ.अर्पिता अवस्थी ने कहा कि महाविद्यालय का यह प्रयास है कि सभी छात्रों के समग्र व्यक्तित्व का विकास हो। छात्र सैद्धांतिक अध्ययन के साथ- साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल में पारगंत हो तथा स्वरोजगार की दिशा आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को युवा संसाधन केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जिससे छात्रों को रोजगार संबंधी परामर्श स्थानीय/राज्यीय एवं राष्ट्रीय स्तर के परामर्शदाताओं से परामर्श प्राप्त होगा। कार्यक्रम में रिसोर्स परसन में रूप में श्रीमती सीमा रानी झा तथा श्री राजा यादव उपस्थित रहे। सभी प्रशिक्षार्थी छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफल बनाने में प्रो.ओम प्रकाश शुक्ल, प्रो.राहुल प्रो.विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, धीरेन्द्र सिंह पटेल, शिवम् तिवारी, सौरभ पाण्डेय, आशीष तिवारी, प्रो.कीर्ति मिश्रा, प्रो.अरूण शिखा पाण्डेय, प्रो.अतुल शुक्ला, पवन कुमार सेन का योगदान रहा।
![](https://rewatoday.in/wp-content/uploads/2023/06/Collage-Maker-24-Jun-2023-04-40-AM-8752-1024x1024.jpg)
REWA NEWS……..Completion of short term employment oriented training program of Vivekananda Career Guidance Scheme
Rewa, on Saturday, June 24, at Government Thakur Ranmat Singh College, Rewa under Swami Vivekananda Career Guidance Scheme, M.P. A 55-hour short-term employment-oriented program for Animation and Graphic Designing and Banking Sales Representative was organized as per the instructions of the Government Higher Education Department. The closing program was presided over by Dr. Pankaj Srivastava, Additional Director Higher Education Rewa Division Rewa and presided over by Dr. Arpita Awasthi Principal Government Thakur Ranmat Singh College Rewa. The training program was completed under the coordination of Dr. Achyut Pandey. The program was coordinated by Dr. Akhilesh Shukla.
The program was started by lighting the lamp and offering flowers in front of the picture of Mother Saraswati. After that the guests were welcomed with a bouquet of flowers. The purpose of the training program was read and the welcome speech was done by Dr. Achyut Pandey.
![](https://rewatoday.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-24-at-3.47.49-AM-1-1024x768.jpeg)
Chief Guest Dr. Pankaj Shrivaswat while addressing the students said that M.P. It is the aim of the Government Higher Education Department that all the students should be made active in the direction of employment and self-employment. While giving the presidential address, Principal Dr. Arpita Awasthi said that it is the endeavor of the college to develop the overall personality of all the students. By getting practical training along with theoretical studies, students should become proficient in skills and move towards self-employment. He informed that the college has been identified as a youth resource center, through which students will get employment related counseling from local/state and national level counselors. Mrs. Seema Rani Jha and Mr. Raja Yadav were present in the program as resource persons. All trainee students were given certificates by the chief guest and principal. Prof. Om Prakash Shukla, Prof. Rahul, Prof. Vishwakarma, Rahul Vishwakarma, Dhirendra Singh Patel, Shivam Tiwari, Saurabh Pandey, Ashish Tiwari, Prof. Kirti Mishra, Prof. Arun Shikha Pandey, Prof. Atul Shukla in making the training program successful Contributed by Pawan Kumar Sen.
Leave a comment