India

गर्मियों में आम खाना कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक ?जानिए पूरी जानकारी

Mangoes in Summer

स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी है आम, लेकिन ज्यादा सेवन पंहुचा सकता है नुकसान

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की खुशबू लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है | आम को फलो का राजा कहा जाता है और भारत में इसकी कई किस्मे बेहद लोकप्रिय है |स्वादिष्ट होने के साथ साथ आम पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है |हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आम सेवन सही मात्रा में किया जाये तो यह शरीर के लिए बेहद लाभदायक है ,लेकिन जरुरत से ज्यादा खाने पर नुकसान भी हो सकता है

आम खाने के फायदे

शरीर को देता है ऊर्जा

गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है | आम में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेड मौजूद होते है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते है | यही कारन है की गर्मी में आम खाने से कमजोरी कम महसूस होती है|

पाचन तंत्र को रखता है बेहतर

आम में फाइवर की अच्छी मात्रा पायी जाती है ,जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है | यह कब्ज जैसी समस्याओ से रहत दिलाने में मदद करता है

इम्यूरिटी बढ़ने में मददगार

आम में विटामिन c और विटामिन a भरपूर मात्रा में पाए जाते है | ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद करते है और आँखों की रौशनी के लिए भी फायदेमंद मने जाते है

|

शरीर को हाइड्रेड रखने में सहायक

कच्चे आम से बना पाना गर्मी में शरीर को ठंडक पहुँचता है और लू से बचने में मदद करता है | यह शरीर में पानी और नमक की कमी को भी पूरा करता है |

त्वचा के लिए फायदेमंद

आम में मौजूद एंटीआक्सीडेट त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते है | नियमित व सीमित मात्रा में आम खाने से त्वचा स्वस्थ बनी रहती है

आम खाने के नुक्सान

ज्यादा खाने से बढ़ सकता है वजन

आम में प्राकृतिक मिठास और कैलोरी अधिक होती है | जरुरत से ज्यादा आम खाने से वजन बढ़ने की सम्भावना रहती है

डायबटीज मरीज रखे सावधानी

आम मीठा फल है, इसलिए शुगर के मरीजों को सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए | डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही आम खाना बेहतर माना जाता है

शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है

कुछ लोगो को अधिक ,मात्रा में आम खाने से शरीर में गर्मी ,मुहासे या पेट सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है | इसलिए संतुलित मात्रा में ही सेवन करना जरुरी है

एलर्जी और पेट की समस्या

अधिक पके या केमिकल से पकाये गए आम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते है | इससे पेट दर्द ,एलर्जी और अपच जैसी दिक्कते हो सकती है |

आम खाने का सही तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार आम खाने से पहले उसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखना चाहिए | इससे उसकी अतिरिक्त गर्म तासीर काम हो जाती है | साथ ही दिनभर में एक या दो आम से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए |

आम स्वाद और पोषण का बेहतरीन स्त्रोत है | यदि इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाये तो यह गर्मी में शरीर को कई फायदे पहुँचता है | वही लापरवाही और अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुक्सानदायक भी साबित हो सकता है | इसलिए संतुलन के साथ आम का आनंद लेना ही सबसे बेहतर तरीका मन जाता है |

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गर्मी से बचने के आसान व असरदार उपाय
India

गर्मी से बचने के आसान व असरदार उपाय

तेज धुप और बढ़ते तापमान में ऐसे रखे अपनी सेहत का ख्याल...

Prioritize your health today for a better tomorrow!
India

Why Health & Wellness is More Important Than Ever in India

In today’s fast-paced world, health and wellness have become top priorities in...

कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेने वाले रीवा के वीर जवान पीयूष सिंह गहरवार की बहादुरी की कहानी
India

कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेने वाले रीवा के वीर जवान पीयूष सिंह गहरवार की बहादुरी की कहानी

रीवा/जम्मू-कश्मीर:मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जांबाज सैनिक पीयूष सिंह गहरवार ने...

सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक चला बुलडोजर
(रीवा समाचार)India

सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक चला बुलडोजर

Rewa Today Desk : एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो...