,CRPF जवान के 15 लाख के गहने चोरी,
India

,CRPF जवान के 15 लाख के गहने चोरी,

Jewellery worth Rs 15 lakh stolen from CRPF jawan

नेशनल हाईवे 30 में रीवा जिले के गढ़ के पास, ढाबे में खड़ी नागपुर से बनारस जा रही यात्री बस के अंदर का पूरा घटनाक्रम CCTV हुआ कैद

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में नागपुर से चलकर बनारस जा रही यात्री बस हाईवे किनारे एक ढाबे पर जा कर रुकती है। सवारी बस से उतरकर नीचे चाय पीने फ्रेश होने चली जाती है। कुछ लोग बस के अंदर सो रहे होते हैं। तभी अज्ञात चोर बस के अंदर घुसते हैं और चंद मिनटों में ही पार कर देते हैं, लगभग 9 से 10 तोले सोने के गहने, जिस शख्स का जेवर होता है, वह सीआरपीएफ का जवान है, वह पहचान बताने वाले को 21 हजार इनाम देने की घोषणा करता है।


जिसका सोना चोरों ने महज कुछ मिनटों के भीतर ही बस में घुसकर पार कर दिया था। बस के अंदर सेCRPF जवान के लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जाते हैं। और किसी को पता नहीं चलता जबकि बाद में चेक करने पर पूरी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।


कैसे हुई चोरी सीआरपीएफ जवान के अनुसार


बिहार के रहने वाले नमित कुमार सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सिपाही के पद पर पदस्थ हैं । अपने परिवार के साथ नागपुर से बनारस जाने वाली संजय ट्रेवल्स की यात्री बस (क्रमांक MH-40 CT-0151) से सफर कर रहे थे। पूरा परिवार साथ में था पत्नी तीन बच्चे,के साथ बिहार अपने घर जा रहे थे। नागपुर से चली बस सोमवार सुबह करीब 6:08 बजे गढ़ थाना क्षेत्र के पास हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर पहुंचती है। बस में बैठी सवारी चाय पीने फ्रेश होने के लिए नीचे उतरती है।

जिसमें शामिल होते हैं नामित कुमार उनकी पत्नी और उनकी एक बेटी, एक बेटी बस के अंदर सो रही होती है। बेटा जागता हुआ वहीं पर बैठा रहता है।तभी दो युवक बस में घुसते हैं, और बस के अंदर यात्रियों के सामान की तलाशी लेने लगते हैं, इसी दौरान कर सीआरपीएफ जवान की सीट पर पहुंचते हैं औरजवान के पर्स और बैग को निशाना बनाते हुए उसमें रखे करीब 9 तोला सोने के जेवर एवं चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो जाते है।

सीट मे मौजूद छोटे बच्चे को बातों में उलझाकर एसी बंद करने के लिए कहते हैं और। सीट के ऊपर रखे पर्स से कीमती गहने निकाल फरार हो जाते हैं। चोरी की यह वारदात बस के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।। जिसमें साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि दो संदिग्ध बस के अंदर मौजूद है और यात्रियों के सामान की तलाशी ले रहे हैं। सीआरपीएफ जवान गढ़ थाना पहुंचता है ,जहां अपनी शिकायत दर्ज करता है।

सीआरपीएफ जवान ने चोर के बारे में जानकारी देने वाले को 21000 की प्रोत्साहन राशि भी देने की घोषणा की है। गढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन जिस तरीके से चोरों ने बस के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह बेहद चिंताजनक बात है इस जगह पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा बसें रोज आते और जाते समय रुकती हैं। ऐसे में यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर भी तमाम तरीके के सवाल उठते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

तकनीकी गैजेट्स और नवाचार:

बदलती टेक्नोलॉजी के साथ आसान हो रहा जीवन REWA TODAY DESK :...

India

टाइगर रिजर्व और वन्यजीव संरक्षण:

जैव विविधता बचाने की दिशा में भारत के महत्वपूर्ण प्रयास REWA TODAY...

India

ग्लोबल वार्मिंग और मौसम का मिजाज

बढ़ते तापमान से बदल रहा प्रकृति का संतुलन REWA TODAY DESK :...

India

नई शिक्षा नीति में बदलाव

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में बड़ा...