Saturday , 19 September 2026
    रीवा संभाग ई आफिस में लगातार 8 माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर
    India

    रीवा संभाग ई आफिस में लगातार 8 माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    Rewa division has been ranked first in the state for 8 consecutive months in e-office.

     रीवा संभाग में प्रशासनिक नवाचार के तहत ई आफिस व्यवस्था लागू की गई है। अब कार्यालयों के अंदर तथा अन्य कार्यालयों में फाइलों का संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है। ई आफिस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करके रीवा संभाग में संभागीय रैंकिंग में अक्टूबर माह से लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। 
    
    

    इतनी फाइलें हो गई ई


    इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि रीवा संभाग में कुल 22384 फाइलें ई आफिस में क्रिएट की गईं तथा 85117 फाइलों का मूवमेंट हुआ। प्रदेश में दूसरे स्थान पर नर्मदापुरम संभाग है, जिसमें 6540 फाइलों का क्रिएशन तथा 53486 फाइलों का मूवमेंट हुआ है। तीसरे स्थान पर ग्वालियर संभाग है। इसमें 3649 फाइलों का क्रिएशन तथा 39164 फाइलों का मूवमेंट हुआ है।


    क्या कहा कमिश्नर बीएस जामोद ने


    कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश स्तर में संभाग और जिलों की सामूहिक रैंकिंग में सभी जिले और संभाग शामिल किए गए हैं। इनकी कुल संख्या 65 है। इस रैंकिंग में रीवा जिला 12वें स्थान पर है। रीवा जिले में 10611 फाइलें क्रिएट हुई हैं तथा 67499 फाइलों का मूवमेंट हुआ है। रैंकिंग में सिंगरौली जिला 41वें, मऊगंज जिला 52वें, सतना जिला 46वें, सीधी जिला 43वें तथा मैहर जिला 49वें स्थान पर है।

    कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को ई आफिस प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा सभी जिला कार्यालयों में इसे दृढ़ता से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। ई आफिस के माध्यम से कम श्रम और कम समय में फाइलों का मूवमेंट और निराकरण हो रहा है। यह सुशासन को मजबूत करने के लिए सराहनीय पहल है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...