Tuesday , 31 March 2026
    Rewa division performed brilliantly in the state level youth festival, won many awards
    (रीवा समाचार)rewa today

    राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रीवा संभाग का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पुरस्कार

    Rewa division performed brilliantly in the state level youth festival, won many awards

    Rewa Today Desk : भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रीवा संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग का नाम रोशन किया।

    पुरस्कार विजेताओं की सूची:

    कहानी लेखन: आकांक्षा प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹10,000 का पुरस्कार जीता।

    लोकनृत्य (सामूहिक): रीवा टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर ₹40,000 का पुरस्कार जीता।

    लोकगीत (सामूहिक): तीसरे स्थान पर रहते हुए टीम को ₹20,000 का पुरस्कार मिला।

    पेंटिंग: मुकेश प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ₹4,000 और शील्ड अपने नाम की।

    पुरस्कार वितरण उप संचालक बी.एस. यादव ने किया। इस अवसर पर संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी, दल प्रभारी विकास कुमार सोनी, और कोच मानिन्द्र शेर अली खान व रमा ऊइके उपस्थित रहे।रीवा संभाग की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं की क्षमताओं को एक बार फिर से साबित किया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    रीवा में हूटरबाजी का हंगामा: नेताजी के आगे प्रशासन लाचार
    (रीवा समाचार)Madhya-Pradesh

    रीवा में हूटरबाजी का हंगामा: नेताजी के आगे प्रशासन लाचार!

    रीवा: जिले में हूटर बजाने की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले...