Wednesday , 19 August 2026
    2 साल का लड़का गर्म पानी में गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :2 साल का लड़का गर्म पानी में गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत

    2 year old boy fell into hot water, died during treatment

    Rewa Today Desk :2 साल का लड़का घर पर खेल रहा था, वहीं पर नहाने के लिए पानी भी गर्म हो रहा था. पूरा घर मौजूद था, वहीं पर, इसी दौरान न जाने कैसे 2 साल का मासूम लड़का गर्म पानी में गिर गया. जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जल गया. तत्काल ही उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

    सुनील सेन पिता मनोज सेन उम्र 2 साल सगरा थाना अंतर्गत मनकहरी कर रहने वाला था. 23 दिसंबर को अपने घर में खेल रहा था. वहीं पर पानी गर्म हो रहा था, इसी दौरान न जाने कैसे सुनील सेन पानी में गिर गया, खोलते पानी में गिरने की वजह से मासूम बुरी तरीके से जल गया. उसे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक हफ्ते जिंदगी और मौत से संघर्ष के बाद अंतत: आज उसकी मौत हो गई. संजय गांधी अस्पताल की पुलिस चौकी में 1211 / 23 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए शव का पंचनामा कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया उसके बादशव परिजनो के हवाले कर दिया गया, परिजन शव लेकर अपने गांव मनकहरी की ओर रवाना हो गए, जहां मासूम का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...