(रीवा समाचार)

Rewa News: भाई दूज त्यौहार के दिन रीवा जिले में बड़ा सड़क हादसा,सोहागी पहाड़ पर आपस में टकराए दो ट्रक

Rewa News Accident In Shohagi Hills: रीवा में हादसों की घाटी के नाम से मशहूर सोहागी घाटी में एक और सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में हरिहर प्रसाद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जबकि गुरु चरण नाम के एक अन्य व्यक्ति को मामूली खरोंच आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि एनएच-30 के सोहागी पहाड़ी में सुबह 5 बजे दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलने पर सोहागी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों घायलों को बाहर निकालकर त्योंथर सिविल अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल को रीवा रेफर कर दिया गया। बारीक गिट्टी से भरा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से टकरा गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। सड़क पर गिट्टी फैलने से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने गिट्टी हटवाकर जाम खुलवाया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
(रीवा समाचार)

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
(रीवा समाचार)

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...