रीवा में हूटरबाजी का हंगामा: नेताजी के आगे प्रशासन लाचार
(रीवा समाचार)Madhya-Pradesh

रीवा में हूटरबाजी का हंगामा: नेताजी के आगे प्रशासन लाचार!

Administration helpless in front of Netaji!

रीवा: जिले में हूटर बजाने की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि उनके रिश्तेदार और करीबी भी हूटर के शोर में अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हट रहे।

भोपाल पुलिस मुख्यालय से स्पष्ट आदेश जारी हो चुके हैं कि हूटर का उपयोग गाड़ियों में नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके, रीवा में नेताजी और उनके करीबियों की गाड़ियों पर हूटर बज रहे हैं, और पुलिस प्रशासन मौन बना देख रहा है।

आदेश के बावजूद हूटर का मोह नहीं छोड़ रहे नेता

हाल ही में जिले के एक जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि का बयान सामने आया कि भाजपा सरकार में हर जनपद अध्यक्ष को हूटर लगाने का अधिकार है लेकिन मजे की बात यह है कि जिन नेताजी की गाड़ी पर हूटर बज रहा है, वे स्वयं जनपद अध्यक्ष भी नहीं, बल्कि अध्यक्ष के पति हैं!

पुलिस प्रशासन के लिए यह आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गया है। न कोई कार्रवाई हो रही है, न ही नियमों का पालन कराया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि यातायात पुलिस शहर में सड़कों पर दौड़ते इन हूटरबाज वाहनों पर लगाम कब लगाएगी?

क्या सफेदपोश नेताओं के आगे नियम बेबस हैं?

रीवा में जितने भी नेता और उनके करीबी हैं, उनके वाहनों में हूटर लगे होते हैं, जिनमें वे बिना किसी रोकटोक के घूमते नजर आते हैं। आम जनता के लिए बनाए गए नियम-कानून क्या नेताओं पर लागू नहीं होते? आखिर प्रशासन इन नेताओं की गाड़ियों से अवैध हूटर कब हटवाएगा?

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेता है या फिर नेताओं की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।

Written by
Zeeshan Javed

Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...