गर्मी से बचने के आसान व असरदार उपाय
India

गर्मी से बचने के आसान व असरदार उपाय

Simple and Effective Ways to Beat the Heat

तेज धुप और बढ़ते तापमान में ऐसे रखे अपनी सेहत का ख्याल

देश भर में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगो की परशानी बढ़ा दि दोपहर के समय तेज धुप ,गर्म हवाओ और बढ़ता तापमान लोगो की सेहत पर सीधे असर डाल रहा है डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में थोड़ाी सी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन ,हीट स्ट्रोक और कमजोरी जैसी समस्याओ का कारण बन सकती है | ऐसे में जरुरी है की लोग गर्मी से बचाव का उपाय अपनाये और अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करे |

भरपूर मात्रा में पानी पिए

गर्मी के मौसम में शरीर से पसीने के जरिये काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है | इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना बेहद जरुरी है | बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखे और थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहे | नारियल पानी, नीबू पानी, छाछ और फलो का जूस भी शरीर को हाइड्रेड रखने में मदद करता है|

दोपहर में बाहर निकलने से बचे

विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धुप सबसे ज्यादा तेज होती है | इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए | यदि जरुरी काम हो तो तो सिर को कपडे या टोपी से ढक कर निकले और छाता का उपयोग करे|

हल्के और सूती कपडे पहने

गर्मी में हल्के रंग और सूती कपडे पहनना बेहतर माना जाता है | इससे शरीर को हवा मिलती रहती है और पसीना जल्दी सूखता है | टाइट और सेंथेटिक कपड़ो से बचना चाहिए क्योकि इससे शरीर में गर्मी अधिक महसूस होती है |

खानपान का रखे विशेष ध्यान

गर्मी के मौसम में ज्यादा तला भूना और ज्यादा मसालेदार भोजन कम खाना चाहिये | तरबूज,खीरा,ककड़ी ,खरबूजा और मौसमी फलो का सेवन शरीर को ठंडक देता है | साथ ही बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो से बचना चाहिए |

बच्चो और बुजुर्गो का रखे खास ख्याल

बच्चे और बुजुर्ग गर्मी में जल्दी प्रभावित होते है | उन्हें ज्यादा देर तक धुप में न रहने दे और समय समय में पानी या तरल पदार्थ देते रहे | यदि किसी को चक्कर आना ,तेज सर दर्द ,उलटी या बेहोशी जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे |

घर को ठंडा रखने के उपाय

दिन के समय खिड़कियों व पर्दो को बंद रखे ताकि गर्म हवा अंदर न आए | कूलर और पंखे का सही उपयोग करे | घर में पौधे लगाने से भी वातावरण ठंडा और ताजा बना रहता है |

हीट स्ट्रोक के लक्षण को नजर अंदाज न करे

अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार ,अत्यधिक पसीना, चक्कर आना या सास लेने में दिखात हो रही हो तो यह हीट स्ट्रोक का संकेत हो सकता है | ऐसे में तुरंत छायादार जगह में ले जाकर पानी पिलाये और चिकित्सीय सहायता ले |

गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सावधानी और सही खानपान अपनाकर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है | स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता ही गर्मी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है |

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

IndiaRewa

Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

India

जापान का नियोडिमियम मैग्नेट:

आधुनिक तकनीक की ताकत और भविष्य की नई दिशा REWA TODAY DESK...

India

कम पैसों में अच्छा और पौष्टिक खाना:

स्वस्थ जीवन के लिए आसान और किफायती विकल्प REWA TODAY DESK :...

HealthIndia

सोशल मीडिया का दिमाग पर प्रभाव:

सुविधा के साथ बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां REWA TODAY DESK...