Friday , 18 September 2026
    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
    (रीवा समाचार)

    सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000

    गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ


    रीवा सिटी कोतवाली पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी रीवा के नए तालाब गुढ़ चौराहे के पास कुछ लोग आए दिन जुआ खेलते हैं, यहां पर बाहर से भी बहुत सारे लोग जुआ खेलने आते हैं। मुखबिर द्वारा मिली पुख्ता सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने दो टीमें गठित की और हुए के अड्डे पर रेड मारने निकल पड़ी। पुलिस को देखते ही जुआरीओं ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की घेराबंदी से भाग नहीं पाए।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा उनकी तलाशी ली उनके पास से ताश की एक गड्डी और 10035 बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है और उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। स्थानीय लोग की माने तो यहां पर अक्सर ही जुआ खेलने वालों की भारी भीड़ हुआ करती थी, पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई से, जुआरीयो में भय व्याप्त होगा, और वह इस स्थान पर जुआ खेलने अब दोबारा नहीं आएंगे।


    इन धाराओं में मामला हुआ पंजीबद्ध ये आरोपी हुए गिरफ्तार


    कोतवाली पुलिस ने जुएं के अड्डे से पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मे अपराध कमांक 239/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, पकड़े गए आरोपियों के नाम
    शिवचरण बंशल पिता छोटेलाल बंशल उम्र 54 साल निवासी नयातालाब रीवा, बलिकरण बंशल पिता श्यामलाल बंशल उम्र 40 साल निवासी नयातालाब रीवा, आयुष सिंह पिता सतीष सिंह उम्र 19 साल निवासी गडरियान मोहल्ला रीवा बताया गया है।


    जुआरीयो को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका


    नए तालाब के पास लंबे समय से जुएं के अड्डे में छापा मारने वाली टीम में थाना प्रभारी श्रीमती निशा मिश्रा, सउनि गिरजा प्रसाद पाण्डेय, प्र.आर. धर्मेन्द्र ‌द्विवेदी प्र. आर. अनिल विश्वकर्मा आर. विक्रम वर्मा आर. देवेन्द्र सिंह आर. अमित सिंह आर. सागर गौतम एवं जितेन्द्र तिवारी आर. भगतराम सिलावट आर रविशंकर द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
    (रीवा समाचार)

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

    रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

    (रीवा समाचार)

    नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

    रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

    (रीवा समाचार)

    Rewa Today : AG कॉलेज में छात्रों का हंगामा पत्थरबाजी और वसूली के आरोप में 6 गिरफ्तार

    हॉस्टल के बाहर छात्रों का उत्पात, पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर...