Saturday , 15 August 2026
    अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, गंभीर हालत में संजय गांधी में भर्ती
    India

    अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, गंभीर हालत में संजय गांधी में भर्ती

    An MBA student from Awadhesh Pratap Singh University attempted suicide by hanging herself in the hostel; she has been admitted to Sanjay Gandhi Hospital in critical condition.


    रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए की छात्रा ने हॉस्टल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह तो अच्छी बात रही, हॉस्टल की लड़कियों ने उसको देख लिया, सुरक्षा गार्ड भी वहां पर मौजूद थे।तत्काल ही लड़की को फांसी के फंदे से उतर गया, और उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर लड़की को भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा है। छात्रा ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

    फिलहाल सभी को इंतजार है लड़की के होश में आने का जिसके बाद ही बाद ही पता चलेगा आखिर लड़की ने यह कदम क्यों उठाया। आज सुबह अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लड़कियों के एमबीए के हॉस्टल में हड़कंप मच गया जब एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सही समय पर कुछ छात्राओं की नजर उस पर पड़ी, और उन्होंने शोर मचाया, पास में ही विश्वविद्यालय थाना है,

    हॉस्टल में कई लड़कियां रहती है, सुरक्षा गार्ड भी वहां पर मौजूद थे, विश्वविद्यालय थाना पुलिस तत्काल ही लड़कियों के हॉस्टल में पहुंच गई, उसने लड़की को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा दिया है, जहां पर उसको भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा है , फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

    घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, छात्रा के होश में आने के बाद ही उसके बयान के बाद इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम वह भी एमबीए की छात्रा का किसी के समझ में नहीं आ रहा। पढ़ाई का मानसिक तनाव या परिवार की समस्या या कोई और कारण, फिलहाल सभी अटकलें लग रहे हैं।

    पुलिस सहित सभी को इंतजार है, लड़की ठीक हो जाए, डॉक्टर उसको बोलने की परमिशन दे दे, उसके बाद लड़की से पूछा जाए, आखिर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की तो क्योंकि। उसी के बाद पुलिस आगे की जांच की दिशा तय करेगी। वजह चाहे जो हो, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए डिपार्टमेंट में दाखिला बेहद मुश्किल से मिलता है। यहां पर हाई परसेंटेज वाले बच्चे ही दाखिला ले पाते हैं। इसका सीधा सा अर्थ है, लड़की पढ़ाई में बेहद तेज होगी। जिसके चलते किसी के समझ में नहीं आ रहा है, आखिर उसने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...

    India

    मिलावटी भोजन और स्वास्थ्य पर असर

    सेहत के लिए कितना खतरनाक है मिलावट का खेल? REWA TODAY DESK...