Rewa Today Logo
rewa-today
Madhya-PradeshRewaराष्ट्रीय

Hearing in 64 applications in Rewa Mp public hearing

 

 Rewa MP :जन सुनवाई में 64 आवेदन पत्रों में हुई सुनवाई

 कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आमजनता के आवेदन पत्रों का निराकरण करने के लिए जन सुनवाई का आयोजन

 किया गया। जन सुनवाई में डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय तथा डिप्टी कलेक्टर भारती मेरावी ने आमजनता के 64

 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जन सुनवाई में उपचार सहायता, सीमांकन, शासकीय जमीन सेअवैध कब्जा हटाने,

 नहरों में सुधार, पेंशन भुगतान, शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने, पेंशन प्रकरण के निराकरण तथा ऋण 

आवेदन की मंजूरी सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

 जन सुनवाई में ग्राम तड़ौरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जगन्नाथ पटेल ने द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ देने के लिए आवेदन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी को सात दिवस में प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए गए। 

संजय गुप्ता निवासी ग्राम पुरवा ने उद्यम क्रांति योजना से बैंक में दर्ज ऋण प्रकरण की मंजूरी के लिए आवेदन दिया। अग्रणी

 बैंक प्रबंधक को प्रकरण का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। रमेश द्विवेदी निवासी देवास ने शासकीय

हैण्डपंप में समबर्सिबल लगाकर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के लिए आवेदन दिया। कार्यपालन

यंत्री पीएचई मऊगंज को हैण्डपंप से अवैध कब्जा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सकरवट के

सरपंच विष्णु वर्मा ने गांव की नल जल योजनाओं की अनियमितता की जांच के लिए आवेदन दिया। कार्यपालन

यंत्री पीएचई को मौके पर जाकर प्रकरण की सुनवाई के निर्देश दिए गए।

जन सुनवाई में भीमसेन जायसवाल निवासी करह तथा बसंती खटिक निवासी सेमरिया ने उपार्जित धान के

भुगतान के लिए आवेदन दिया। महाप्रबंधक सहकारी बैंक को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए। योगेश्वर

पाण्डेय तथा सुखलाल निवासी टटिहरा ने सहकारी समिति टटिहरा में जमा राशि प्रदान करने के लिए आवेदन दिया।

महाप्रबंधक सहकारी बैंक को आवेदकों को राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में धर्मेन्द्र कुशवाहा

निवासी अटरिया ने शासकीय मार्ग से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। डिप्टी कलेक्टर ने नायब

तहसीलदार बनकुईयां को प्रकरण में कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।

 Hearing in 64 applications in public hearing

 Organizing a public hearing to resolve the applications of the general public in Mohan Auditorium of the Collectorate

 was done. In the public hearing, Deputy Collector Sanjeev Pandey and Deputy Collector Bharti Meravi gave 64 suggestions to the general public.

 Hearing of applications. Treatment assistance in public hearing, demarcation, removal of illegal encroachment from government land,

 Improvement in canals, payment of pension, removal of illegal encroachment from government land, settlement of pension case and loan 

Hearing was held on the cases of various departments including the approval of the application.

 In the public hearing,  retired teacher Jagannath Patel, resident of village Tadaura, applied for the benefit of second promotion. The District Education Officer was instructed to resolve the matter within seven days. 

Sanjay Gupta, a resident of village Purwa, applied for the approval of the loan case registered in the bank under Udyam Kranti Yojana. Leading

 The bank manager was instructed to get the matter resolved. Ramesh Dwivedi, a resident of Dewas, has

Applied for action against the illegal encroacher by installing submersible in the hand pump. executive

Engineer PHE Mauganj was instructed to remove the illegal encroachment from the hand pump immediately. Gram Panchayat of Sakarwat

Sarpanch Vishnu Verma applied for investigation of irregularities in the tap water schemes of the village. executive

Engineer PHE was instructed to go to the spot and hear the matter.

In the public hearing, Karah, resident of Bhimsen Jaiswal and Semaria, resident of Basanti Khatik, presented the paddy they had earned.

applied for payment. Instructions were given to make immediate payment to the General Manager Cooperative Bank. Yogeshwar

Pandey and Sukhlal resident of Tatihara applied for deposit amount in cooperative society Tatihara.

General Manager Cooperative Bank was instructed to provide the amount to the applicants. Dharmendra Kushwaha in public hearing

Resident Atriya gave an application to remove illegal encroachment from the government road. Deputy Collector Nayab

Instructed Tehsildar Bankuiyan to take action in the matter.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

pm yojna
Rewa

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
IndiaRewa

Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
IndiaMadhya-Pradesh

रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...