(रीवा समाचार)Rewa

Gram Panchayat Kasiyari Secretary of District Panchayat Jawa suspended

 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जनपद पंचायत जवा की ग्राम पंचायत कसियारी

 के सचिव घनश्याम यादव द्वारा 4 लाख 90 हजार रूपये की वित्तीय अनियमितता करने के आरोप में सचिव

  यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में श्री यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत

 कार्यालय जवा

 निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कसियारी के सचिव

 ने ग्राम पंचायत भवन के निर्माण के लिए 4.90 लाख रूपये का आहरण कर भवन निर्माण का कार्य नहीं कराया।

उनके द्वारा वित्तीय अनियमितता करने के साथ ही ग्राम पंचायत का अभिलेख मांगने के बाद भी प्रस्तुत नहीं किया

गया। उनके द्वारा उपरोक्त कृत्य करने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती एवं सेवा शर्तें नियम

2011) के प्रतिकूल कदाचरण की श्रेणी में आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...