Sunday , 22 February 2026
    MP Election चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक नगद राशि भी लेकर चल सकते हैं लेकिन कैसे तो जान लीजिए
    Madhya-Pradeshरीवा टुडे

    MP Election : चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक नगद राशि भी लेकर चल सकते हैं लेकिन कैसे तो जान लीजिए

    MP Election: You can carry more than Rs 50 thousand in cash during elections, but know how.

    Rewa Today Desk : विधानसभा चुनाव कि आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इसके प्रावधान के तहत निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक कोई भी व्यक्ति 50 हजार रूपये तक ही नकद राशि ले जा सकाता है। यदि इससे अधिक कि नकद राशि साथ ले जाना हो तो उसके लिए उचित अभिलेख साथ रखना आवश्यक है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार 50 हजार रूपये से अधिक नकद राशि ले जाने वाले व्यक्ति के पास राशि के स्वामित्व के संबंध में अभिलेख होना चाहिये। राशि के उपयोग तथा स्त्रोत के संबंध में भी स्पष्ट अभिलेख होना अनिवार्य है।


    जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास 10 लाख रूपये से अधिक की नकद राशि प्राप्त होती है तो उसे जप्त कर निकटवर्ती थाने में जमा करा दिया जायेगा। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जायेगी। राशि के संबंध में आयकर विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा। उद्योग व्यवसाय आदि में 50 हजार रूपये से अधिक मूल्य के वस्तुओं के परिवहन के संबंध में वाणिज्य कर विभाग के प्रावधानों के अनुसार ई-वे बिल तथा परिवहन संबंधी अभिलेख रखना आवश्यक होगा। जिन वस्तुओं में किसी तरह का कर नहीं है उनके लिए ई-वे बिल रखने कि आवश्यकता नहीं है। लेकिन इसके परिवहन संबंधी कागजात रखना आवश्यक होगा। यदि कोई किसान कृषि उपज मण्डी में अनाज बिक्री करने के बाद भुगतान के रूप में 50 हजार रूपये से अधिक नकद राशि प्राप्त करता है तो उसे भुगतान पत्रक प्राप्त करना आवश्यक होगा। जाँच के दौरान यदि नकद राशि अथवा सामग्री जब्त की जाती है तो उसे पुन: प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय समिति के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त
    IndiaMadhya-Pradesh

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त

    सिवनी। जिले में हवाला के करोड़ों रुपये से जुड़े प्रकरण ने एक...